नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश में इस साल मानसून की स्थिति अब तक औसत से कम रही है। प्राप्त ‘image.png’ के आंकड़ों के अनुसार, पूरे राज्य में अब तक सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में सामान्य वर्षा का आंकड़ा 727.1 मिमी होना चाहिए था, लेकिन अब तक 648.7 मिमी बारिश ही हुई है।
जिले के लिहाज से देखें तो नर्मदापुरम में बारिश का बड़ा बैकलॉग बन गया है। जिले में अब तक 959.2 मिमी के सामान्य कोटे के मुकाबले महज 635.2 मिमी बारिश ही हुई है। यह सामान्य से 34% कम है, जिससे किसानों और आम जनजीवन में चिंता बढ़ गई है।
पश्चिमी मध्य प्रदेश में ज्यादा कमी
आंकड़ों पर गौर करें तो पूर्वी मध्य प्रदेश के मुकाबले पश्चिमी मध्य प्रदेश में कम बारिश हुई है। पूर्वी हिस्से में जहां सामान्य से 7% कम बारिश हुई है, वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में यह आंकड़ा 14% कम है।
ये जिले सबसे सूखे, यहां मेहरबान रहे बदरा
राज्य में सबसे कम बारिश मैहर में हुई है, जहां सामान्य से 50% कम पानी गिरा है। इसके बाद अलीराजपुर में 49% और धार में 35% की कमी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर, बुरहानपुर (27% अधिक), सिंगरौली (26% अधिक) और सतना (23% अधिक) में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।










