---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

अगले पांच दिन ऐसा रहेगा बारिश का हाल, इन जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आगामी पांच दिन मौसम (Weather) में कुछ जिलों में बड़ा बदलाव आने वाला है, जहां मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है तो कुछ जिलों में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट (Orange Alert) है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के ज्यादातर जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने का यलो अलर्ट है। बारिश के साथ कहीं तेज तो कहीं मध्यम तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 6 से 10 जुलाई का पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें अगले चौबीस घंटों में शिवपुरी (Shivpuri), श्योपुरकलॉ (Sheopurkala) में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। उसके बाद अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ वर्षा का यलो अलर्ट फिर 10 जुलाई को भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। बुरहानपुर (Burhanpur), खरगोन (Khargone) में 9 एवं 10 जुलाई को, गुना ( Guna) , अशोकनगर (Ashoknagar), ग्वालियर (Gwalior), भिंड (Bhind), सागर (Sagar), छतरपुर (Chhatarpur), टीकमगढ़ (Tikamgarh), में अगले चौबीस घंटे में, मैहर (Maihar), पन्ना (Panna), छिंदवाड़ा (Chhindwara), रीवा (Rewa), सतना (Satna), शिवपुरी (Shivpuri), तथा पांढुर्ना (Pandhurna) में 7 एवं 10 जुलाई को भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट है।

भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, निवाड़ी आदि जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.