---Advertisement---

मध्यप्रदेश में बारिश का दौर, बरगी, बारना और तवा के गेट खुले

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। मध्यप्रदेश के अनेक क्षेत्रों में बारिश का दौर है। नर्मदा के जलस्तर को प्रभावित करने वाले जबलपुर से नर्मदापुरम तक तीनों बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। नर्मदापुरम जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण आज नर्मदा नदी और सहायक जलाशयों का जलस्तर बढ़ गया है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, तवा और बरगी बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है, जिसके बाद सेठानी घाट पर जलस्तर बढ़ गया है।

जलाशयों की वर्तमान स्थिति

  • सेठानी घाट (नर्मदा नदी) : सेठानी घाट पर नर्मदा का जलस्तर 942.70 फीट दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान (967.00 फीट) से नीचे है। हालांकि, तवा और बरगी से पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है।
  • तवा जलाशय : तवा बांध का जलस्तर अपने अधिकतम स्तर 1166.00 फीट को पार कर 1166.10 फीट पर पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए, बांध के तीन गेट 5-5 फीट खोले गए हैं, जिससे लगभग 26,034 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
  • बरगी जलाशय : बरगी बांध का जलस्तर 422.60 मीटर (लगभग 1386.48 फीट) है, जो इसके अधिकतम स्तर 422.76 मीटर (लगभग 1386.99 फीट) के करीब है। बांध के 5 गेट 1-1 मीटर तक खोल दिए गए हैं, जिससे लगभग 77,543 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
  • बारना जलाशय : बारना बांध का जलस्तर 348.56 मीटर (लगभग 1143.57 फीट) दर्ज किया गया है, जो इसके अधिकतम स्तर 348.55 मीटर (लगभग 1143.54 फीट) से थोड़ा अधिक है।

जिला प्रशासन ने नदी के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में दिन भर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके। प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

नर्मदापुरम में वर्षा की स्थिति

नर्मदापुरम जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जल स्तर में वृद्धि हुई है। जिले की औसत वर्षा 18.6 मिमी दर्ज की गई है, जबकि इटारसी में सर्वाधिक 81.2 मिमी बारिश हुई है।

प्रमुख स्थानों पर वर्षा की स्थिति

  • इटारसी : 81.2 मिमी
  • सोहागपुर : 44.0 मिमी
  • सिवनी मालवा : 9.5 मिमी
  • नर्मदापुरम : 1.6 मिमी
  • पिपरिया : 4.8 मिमी
  • माखननगर : 6 मिमी
  • बनखेड़ी : 4.2 मिमी
  • पचमढ़ी : 8 मिमी
  • डोलरिया : 8 मिमी

तवा बांध 100 प्रशित भरा

भारी बारिश के कारण जिले के प्रमुख जलाशयों का जलस्तर भी बढ़ गया है। तवा जलाशय, जिसका अधिकतम जलस्तर 1166.00 फीट है, आज 1166.10 फीट पर पहुंच गया है, जो इसकी कुल क्षमता का 100 प्रतिशत है। पानी के बढ़ते दबाव को देखते हुए, तवा बांध के तीन गेट 5-5 फीट खोले गए हैं। बांध में कुल पानी की आवक लगभग 19,429 क्यूसेक है जबकि गेट से लगभग 26,022 क्यूसेक और पावर हाउस से लगभग 3,673 क्यूसेक सहित तवा नदी में कुल लगभग 29,695 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.