इटारसी। रेस्ट हाउस (Rest House) की रिक्त भूमि के विक्रय का विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस लगातार शहर के लोगों के हस्ताक्षर लेकर इसकी बिक्री के विरोध में समर्थन जुटा रही है। ऐसे कई भाजपा से जुड़े व्यापारी भी हैं जो विरोध में हस्ताक्षर कर रहे हैं। आज भी कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान (signature campaign) चलाकर लोगों का समर्थन जुटाया।
शहर के नागरिकों एवं कांग्रेस के संयुक्त प्रयासों से तीसरे दिन भी हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार के इस फैसले का विरोध किया। इस अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सरकार ने 28 जुलाई को ऑनलाइन निविदा बुलाकर करीब 24 करोड़ रूपये में यह जमीन निजी हाथों में बेचने का फैसला किया है, हालांकि इस मामले में सांसद राव उदय प्रताप सिंह दावा कर चुके हैं कि यह नीलामी अभी टल गई है लेकिन, नागरिकों को इस बात पर अभी विश्वास नहीं है। कांग्रेस नेता मुकेश गांधी (Congress leader Mukesh Gandhi), नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर (City Congress President Pankaj Rathore), मोहन झलिया, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, मयूर सराठे, नीरज वर्मा, सूर्यकांत त्रिवेदी द्वारा लगातार तीसरे दिन भी हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को इस फैसले का विरोध करने के लिए तैयार किया गया। गांधी ने बताया कि इस आंदोलन में शहर के व्यापारी, आम नागरिक, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, खिलाडिय़ों समेत हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। लोगों का कहना है कि किसी भी सूरत में शहर की बेशकीमती जनहित की जमीन निजी हाथों में नहीं जाना चाहिए।
रेस्ट हाउस की भूमि नीलामी के विरोध में जुटा रहे समर्थन

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










