सिवनी मालवा। सेवा भारती के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष राजा तिवारी ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्षाबंधन का पर्व एक अनूठे और सेवाभावी अंदाज में मनाया। श्री तिवारी ने छात्रावास में रहने वाली नन्ही बालिकाओं से अपनी कलाई पर राखी बंधवाई और उन्हें उपहार स्वरूप नए कपड़े, पुस्तकें, कॉपियां, पेन-पेंसिल भेंट की।
पदभार ग्रहण करते हुए राजा तिवारी ने कहा कि सेवा भारती हमेशा समाजहित के लिए समर्पित रही है। उन्होंने नन्ही बालिकाओं को आश्वस्त किया कि वे सदैव उनके भाई के रूप में उनके साथ खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, पूर्व जनपद अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह मंडलोई, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पारीख, एसडीएम विजय राय, थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण पणिकर, समाजसेवी सचिन माहेश्वरी, पंकज सोनी, एल्डरमैन पार्षद अभिषेक सोनी, अधीक्षिका रजनी वर्मा और वार्डन अर्चना मेहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संचालन अनिल सोनी ने किया।











