इटारसी। अखिल भारतीय रजक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार मालवीय ने बताया कि रजक समाज की आराध्य माता सोमवती की महानता एवं पवित्रता के प्रतीक में सोमवती अमावस्या को व्रत के रूप में धारण कर करोड़ों श्रद्धालु मोक्ष पाने की कामना करते हैं, श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भजन पूजन वंदन दान एवं व्रत धारण करते हैं।
आज 30 दिसंबर को प्रात: 10:30 बजे सोमवती अमावस्या के अवसर पर राष्ट्रीय संत श्री गाडगे महाराज चौराहे पर माता सोमवती की महा आरती एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार मालवीय, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अभिषेक कनौजिया, संजय बाथरी युवा समाजसेवी, प्रमोद मालवीय, रितेश मालवीय, सचिन मालवीय, बबलू तिलोतिया, महेश बाथरी, संदीप तिलोतिया, दिनेश मालवीय, वरिष्ठ लीलाधर मनवारे, भोलाराम बनोरिया, संतोष श्रीवास्तव सहित सामाजिकजन उपस्थित रहे।









