रजक समाज ने प्रारंभ की प्रसादी खिचड़ी वितरण सेवा
रजक समाज

रजक समाज ने प्रारंभ की प्रसादी खिचड़ी वितरण सेवा

इटारसी। राष्ट्रीय संत गाडगे महाराज चौराहा (National Sant Gadge Maharaj Chauraha) पर आज गुरुवार को प्रात: 11 बजे विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के मुख्य आतिथ्य और भाजपा नेता जगदीश मालवीय, जयकिशोर चौधरी, सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी, कल्पेश अग्रवाल, राकेश जाधव, राहुल चौरे, जसवीर सिंह छाबड़ा, अभिषेक कनौजिया की उपस्थिति में प्रति गुरुवार को आयोजित किए जाने वाले प्रसादी खिचड़ी वितरण आयोजन का प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. शर्मा नेा पौधारोपण किया और समाज सेविका सोनिका कनौजिया का श्रीफल से सम्मान किया। आयोजन में राजकुमार मालवीय प्रदेश महासचिव रजक जनकल्याण ट्रस्ट राष्ट्रीय कार्यकर्ता अखिल भारतीय धोबी महासंघ, शेरसिंह नागोरिया जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय धोबी महासंघ, समाजसेवी मनोज मालवीय, संजय मालवीय, प्रशांत मनवारे, अभिषेक कनौजिया, हरीश बाथरी, दीपक मालवीय बाबा स्टेज, लोकेश मालवीय समाजसेविका रीना मालवीय, राखी मालवीय एवं कुलदीप मालवीय जासलपुर जिलाध्यक्ष रजक कल्याण ट्रस्ट का विशेष योगदान रहा।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!