इटारसी। पिछड़ा वर्ग आरक्षण (Backward Classes Reservation) पर भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष एवं रजक समाज युवा शाखा के संभागीय अध्यक्ष अभिषेक कनोजिया के नेतृत्व में रजक समाज (Rajak Samaj) ने रेस्ट हाउस ( Rest House) में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) का फूल मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
रजक समाज ने मुख्यमंत्री एवं विधायक डॉ. शर्मा का पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर नगरीय निकाय चुनाव होने के सुप्रीमकोर्ट ने आदेश पर सरकार की जीत बताते हुए आभार प्रकट किया। समाज के जिला संगठन सचिव संजय मनवारे ने बताया कि पिछड़ा वर्ग को प्राप्त आरक्षण में निश्चित ही रजक समाज बल्कि अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल समाजों को भी लाभ प्राप्त होगा।
आभार प्रदर्शन के लिये सभी सामाजिक पदाधिकारी एवं सामाजिक सदस्य उपस्थित थेे जिनमें मुख्य रूप से जिला मंत्री प्रमेश मालवीय, किशन मालवीय, नंदलाल भगोरिया, राजू मालवीय, मोतीलाल भगोरिया, संतोष श्रीवास, दिनेश बल्होरिया, युवा साथी वीरेंद्र बाथरी, लोकेश मालवीय, अमित मनवारे, प्रदीप भगोरिया, राज भगोरिया, सोमू, सोनिका कनौजिया, श्याम बाथरे, मनोज भाई, सुनील भगोरिया, शुभम एवं सामाजिक सदस्य उपस्थित थे।
पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर रजक समाज ने विधायक का स्वागत किया


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






