इटारसी। जिला अभियोजन संचालनालय नर्मदापुरम द्वारा जारी नवीनतम आदेश के अनुसार, राजीव शुक्ला,अपर लोक अभियोजक को तृतीय अपर जिला न्यायालय इटारसी में यथावत पदस्थ किया गया है।
आदेश क्रमांक 477/26 के माध्यम से उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा जारी स्टे आदेश के परिपालन में नया कार्य विभाजन किया गया है।
इसके तहत श्री शुक्ला अब तृतीय अपर जिला न्यायालय में समस्त दंडिक प्रकरणों में शासन की ओर से पैरवी करेंगे। साथ ही, एजीपी सत्यनारायण चौधरी को भी पूर्वानुसार प्रथम अपर जिला न्यायालय इटारसी में यथावत रखने के आदेश दिए गए हैं।










