इटारसी। राजपूत समाज महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। जयंती आयोजन को लेकर आज क्षत्राणियों की एक बैठक पीपल मोहल्ला में आयोजित की गई। बैठक में जयंती आयोजन में क्षत्राणियों की भूमिका पर चर्चा कर निर्णय लिये गये। जयंती आयोजन से एक दिन पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
बैठक में निर्णय लिया कि क्षत्राणी इकाई द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के एक दिन पूर्व 8 मई को सांस्कृतिक आयोजन के अंतर्गत तीन प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की जाएगी इसके अंतर्गत दोपहर 12 से ऑडिटोरियम में फैंसी ड्रेस, डांस और गायन प्रतियोगिता होगी। तीनों ही प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर ग्रुप होंगे।
आज बैठक में उपस्थित सभी छात्रणियों ने इन प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा सामाजिक बंधुओं को भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। जयंती पर 8 मई को शाम 4 बजे से पुरुषों की वाहन रैली निकाली जाएगी तथा रात को कवि सम्मेलन होगा। 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन और शोभायात्रा निकाली जाएगी।
राजपूत क्षत्राणी 8 मई को करेंगी सांस्कृतिक आयोजन


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









