---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को रैली, नर्मदापुरम से लाया जाएगा नर्मदा जल

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नर्मदा पुरम जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज ने 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। इस आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए समाज के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज पुरानी इटारसी स्थित सरदार पटेल समाज भवन में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता कुर्मी क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ सदस्य सुधीर पटेल ने की। इसमें जयंती समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार रखे। अंतत: सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि 31 अक्टूबर को जयंती समारोह को अत्यंत भव्य रूप दिया जाएगा।

रैली और जलाभिषेक का आयोजन

आयोजन की रूपरेखा के अनुसार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

  • नर्मदा जल यात्रा : आयोजन के तहत सर्वप्रथम नर्मदापुरम से पवित्र नर्मदा जल लाया जाएगा।
  • जलाभिषेक : इस नर्मदा जल से इटारसी के सतरास्ता स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर जलाभिषेक किया जाएगा।
  • वाहन रैली : जलाभिषेक के बाद, सभी सामाजिक सदस्य मंडी के पास एकत्र होंगे और वहां से वाहन रैली के रूप में सतरास्ता पहुंचेंगे। यह रैली सरदार पटेल के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता के संदेश को प्रसारित करेगी।

बैठक में उपस्थित कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रमुख सदस्यों में चंद्र गोपाल मलैया, राजेश गौर, चंचल पटेल, भगवती चौरे, श्रवण चौधरी, राममोहन मलैया, बाबू चौधरी, अरुण पटेल, शंभुदयाल पटेल, कुशल पटेल, बहादुर चौधरी, राकेश पटेल, आकाश गालर, हरषल गालर, उमेश पटेल, शिवकिशोर रावत, आर के चौरे और पंकज मलैया, नवीन पटेल शामिल थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.