इटारसी। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में आज समस्त आदिवासी समाज संगठन ने रैली निकाली। आदिवासियों की यह रैली रानी दुर्गावती चौराह पुरानी इटारसी से प्रारंभ हुई। पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में समाज के युवक-युवती नृत्य करते हुए रैली में चल रहे थे।
आदिवासी संस्कृति, अस्मिता, पहचान और आदिवासी गौरव के इस उत्सव का खासा उत्साह था। रैली में इटारसी सहित केसला ब्लॉक और आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों आदिवासी शामिल होने आए थे। रैली का नगर के अनेक प्रमुख चौक-चौराहों पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। इस अवसर पर डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम, आकाश कुशराम, युवा पार्षद राहुल प्रधान, जिला पंचायत सदस्य संदीप धुर्वे, राजा धुर्वे, सजंय युवने, रजत मर्सकोले,पवन मर्सकोले, सचिन प्रधान, विजय कावरे, विक्रम परते, अशोक कुशराम, अरुण प्रधान, फागराम सेलुकर, तारा बरखडे, धनसिंह भल्लवी, राजू भल्लवी आदि सामाजिक गण बड़ी संख्या में मातृशक्ति युवा साथी उपस्थित रहे।
भाजपा ने किया स्वागत

विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित रैली में शामिल सदस्यों का भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी ने स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल चौरे, महामंत्री सौरभ मेहरा, उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, मंत्री गौरव बड़कुर, हिमांशु देवहरे एवं सह कोषाध्यक्ष मिथिलेश गोस्वामी उपस्थित रहे।
करणी सेना से किया स्वागत

राजपूत करणी सेना ने विश्व आदिवासी दिवस की रैली का पुरानी इटारसी में स्वागत किया। इस अवसर पर करणी सेना के जित्तू राजपूत, परेश सिकरवार, रोमी ठाकुर, रोहित तोमर सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने किया स्वागत

विश्व आदिवासी दिवस पर रैली का सराफा बाजार में हरीश अग्रवाल के प्रतिष्ठान के सामने वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद धर्मदास मिहानी, हरीश अग्रवाल, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, विक्रांत बड़कुर, पूर्व एल्डरमैन पार्षद अनिल बस्तवार, रवि अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल आदि ने शॉल-श्रीफल से स्वागत किया।
यह रहा रैली का मार्ग

रैली रानी दुर्गावती चौराह से प्रारंभ होकर एसबीआई तिराहा होते हुए ओवरब्रिज से पहली लाइन होते हुए नवमी लाइन, सराफा बाजार से नीमवाड़ा, जयस्तंभ चौक होते हुए आरएमएस चौराह, रेलवे स्टेशन के सामने से सिटी थाना होकर वापस पुरानी इटारसी और नये बस स्टैंड पर समापन किया।











