इटारसी। ‘हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज की आन-बान-शान में आज शाम को सिटी थाना इटारसी से तिरंगा रैली निकाली। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने तिरंगा लहराकर रैली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टी प्रतीक राव भी मौजूद रहे।
तिरंगा रैली शुभारंभ अवसर पर एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा, टीआई गौरव बुंदेला, जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे, पथरोटा थाना प्रभारी संजीव पवार, रामपुर थाना प्रभारी विपिन पाल, आरपीएफ थाना प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी के अध्यक्ष राहुल चौरे, पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, सभापति राकेश जाधव, मनजीत कलोसिया, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, डॉ.पीएम पहारिया भी शामिल हुए।

तिरंगा रैली पुलिस थाने के सामने से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के सामने से नीलम तिराहा, महात्मा गांधी मार्ग, आरएमएस आफिस, सराफा लाइन, नीमवाड़ा के सामने से जयस्तंभ चौक पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान सिंधी समाज के पदाधिकारियों सहित नीलम तिराहे पर आटो चालक संघ, पहली लाइन में युवक कांग्रेस के सदस्यों व अन्य संगठनों ने भी पुष्पवर्षा कर तिरंगा रैली का स्वागत किया।











