---Advertisement---

द्वारिकाधीश मंदिर से निकली राम बारात, गांधी मैदान में हुआ विवाह

By
On:
Follow Us
  • जगह-जगह नागरिकों ने किया बारातियों का स्वागत
  • भगवान की पूजा-अर्चना करने पहुंचे असंख्य नागरिक
  • श्री द्वारिकाधीश मंदिर से बारात गांधी स्टेडियम पहुंची

इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी की ओर से आयोजित श्री रामलीला दशहरा महोत्सव के अंतर्गत आज शाम श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर से भगवान श्रीराम की भव्य बारात का आयोजन हुआ। बारात श्री द्वारिकाधीश मंदिर से रामलीला स्थान गांधी मैदान पहुंची। यहां पर बारात का जनकपुर वासियों ने भव्य स्वागत किया।

विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा, सभापति राकेश जाधव, मनजीत कलोसिया, पार्षद शुभम गौर, ज्योति राजकुमार बावरिया, राहुल प्रधान, पार्षद प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल, डॉ. पीएम पहाडिय़ा, जसवीर सिंघ छाबड़ा, हरप्रीत सिंघ छाबड़ा, नर्मदापुरम पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे, दीपक अठौत्रा, जगदीश मालवीय, नितिन व्यास, पुरानी इटारसी नगर मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, सौरभ मेहरा, बेअंत सिंघ बंजारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक शामिल हुए। श्री द्वारिकाधीश मंदिर से भगवान की पूजा अर्चना कर बारात को रवाना किया। इस दौरान सैंकड़ों नागरिक बाराती बने और जमकर नृत्य किया। बारात में निमाड़ का पारंपरिक काठी नृत्य और जबलपुर की दुलदुल घोड़ी आकर्षण का केन्द्र रही।

पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

आयोजन समिति के संयोजक और भाजपा नगर महामंत्री राहुल चौरे के नेतृत्व में श्रीराम बारात शोभायात्रा की व्यवस्था की गई थी। धूमधाम निकाली बारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं ने श्रीराम बारात का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां मुख्य आकर्षक का केंद्र रही। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाने की पुलिस मौजूद रही।

प्रभु श्रीराम ने लिए सात फेरे हुआ कन्यादान

गांधी मैदान में श्रीराम बारात पहुंचने पर जोरदार आतिशबाजी कर स्वागत हुआ। पंडाल में विवाह मंडप सजाया गया, भगवान राम, भरत जी, लक्ष्मण जी, शत्रुघ्न जी ने विवाह किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों सहित आम जनता ने भी कन्यादान में भाग लिया।

शेर नृत्य और ढोल प्रतियोगिता 9 को

नगर पालिका परिषद इटारसी के तत्वावधान में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी इनामी शेर नृत्य एवं राज्य स्तरीय ढोल प्रतियोगिता का आयोजन 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से जय स्तंभ चौक पर किया जाएगा। इस बार सागर के शेर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सभी प्रतियोगी ढोल एवं शेर नृत्य प्रतियोगिता में शामिल होंगे उनको प्रदर्शन के आधार पर नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे ने प्रतियोगितयों से अनुरोध किया है अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का कष्ट करें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.