---Advertisement---

राम मंदिर बन गया, अब राम राज्य के लिए सभी को कार्य करना चाहिए

By
On:
Follow Us
  • श्री रामजन्म महोत्सव अंतर्गत श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस

इटारसी। श्री रामजन्म महोत्सव नर्मदांंचल का महत्वपूर्ण आयोजन 61 वे वर्ष में श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर तुलसी चौक में आयोजित किया जा रहा है। प्रतिदिन धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इस वर्ष चित्रकूट से पधारी जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी की परम शिष्या राष्ट्रीय मानस प्रवक्ता साध्वी पं नीलम गायत्री श्री राम कथा पर प्रवचन दे रही हैं।

द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में बुधवार को व्यासपीठ पर विराजी साध्वी नीलम गायत्री का स्वागत समिति के कार्यकारी अध्यक्ष विपिन चांडक,उपाध्यक्ष गोपाला संदेश अग्रवाल, सचिव अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, सहकोषाध्यक्ष अमित सेठ, मंदिर समिति के प्रबंधक दिनेश सैनी एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने किया। साध्वी श्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य और ऐतिहासिक मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। देश में रामराज्य की कल्पना सभी को है रामराज आना भी चाहिए पर अकेले सरकारों के भरोसे रामराज नहीं आएगा इस कार्य हेतु हमारा भी सहयोग जरूरी है और हमें करना चाहिए।

पंडित नीलम गायत्री ने कहा कि अयोध्या के राजा चक्रवर्ती सम्राट दशरथ को कोई संतान नहीं होने पर वह बहुत ज्यादा दुखी है तब उन्होंने मंत्री सुमंत को निर्देश दिए कि वह ब्राह्मणों को सादर सहित बुलाकर लाए उनकी जो यज्ञ की इच्छा है।वह पूरी हो ताकि संतान उत्पत्ति हो सके आचार्य श्री ने कहा कि सुमंत ने राजा के गुरु वशिष्ट सहित सभी ब्राह्मणों को बुलवाया यज्ञ विधि विधान से संपन्न हुआ और जितने दिन यह यज्ञ चलता रहा नगर वासियों और ब्राह्मणों को सभी प्रकार का भोजन कराया जाता रहा यज्ञ के पूर्ण होने पर राजा ने कई प्रकार के दान किए कोई भी व्यक्ति होता ना रहे और कोई भी दिशा बाकी ना रहे दान किए। यज्ञ से प्रजापत्य पुरुष प्रगट हुए और उन्होंने राजा को खीर दी राजा दशरथ ने खीर का आधा भाग रानी कौशल्या को बचे हुए आधे भाग में से आधा भाग सुमित्रा को एवं शेष भाग केकई को दिया। उस खीर को खाने के बाद राजा दशरथ की तीनों रानियां गर्भवती हुई एवं चैत्र माह की नवमी तिथि को मध्य दुपहरी में भगवान का जन्म हुआ।

साध्वी जी ने राम जन्म एवं बाल्यकाल की लीलाओं का वर्णन किया। इस अवसर पर गायक कलाकार के रूप में तबला पर रामदास जी, ओक्टोपेड पर विजय मिश्रा एवं आर्गन पर पवन गोस्वामी ने संगत दी। समिति ने नगर के धर्मप्रेमी जनता से कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। कथा के पूर्व कार्यक्रम का संचालन अभिषेक तिवारी ने किया। जुलूस का स्वागत किया बुधवार को चैतीचांद पर्व के अवसर पर पूज्य पंचायत सिंधी समाज द्वारा निकाले जा रहे जुलूस का श्री द्वारिकाधीश राम जानकी मंदिर समिति एवं श्री राम जन्म महोत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.