इटारसी। कृषि उपज मंडी इटारसी के सचिव का प्रभारी फिलहाल बानापुरा मंडी के सचिव रामदीन इवने को दिया है। प्रभारी सचिव रामदीन इवने बानापुरा और इटारसी दोनों मंडी की व्यवस्था संभालेंगे।
ज्ञात रहे पूर्व में रहे अतिरिक्त प्रभारी सचिव अरविंद परिहार को भोपाल स्थानांतरित किया है। उनकी कार्यप्रणाली से व्यापारी और कर्मचारी संतुष्ट नहीं थे, इसलिए उनकी लगातार शिकायतें हो रही थीं।











