---Advertisement---

गांधी मैदान और वीर सावरकर मैदान में रामलीला का शुभारंभ, पहले दिन नारद मोह का मंचन

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नवरात्रि पर्व के अवसर पर इटारसी में नगरपालिका परिषद के तत्वावधान में आज से गांधी मैदान और वीर सावरकर मैदान, पुरानी इटारसी में रामलीला मंचन की शुरुआत हुई। पहले दिन की लीला का शुभारंभ ‘नारद मोह’ प्रसंग के साथ किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दो स्थानों पर मंचन

  • गांधी मैदान : यहां उत्तर प्रदेश के वृंदावनधाम से आई श्री बालकृष्ण लीला संस्था के कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं।
  • वीर सावरकर मैदान, पुरानी इटारसी : इस स्थान पर सतना के श्री जगदंबा मंडल के कलाकार मंचन कर रहे हैं।

गांधी मैदान और वीर सावरकर मैदान में रामलीला का शुभारंभ नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे, उनकी पत्नी श्रीमती निधि चौरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, सीएमओ श्रीमती ऋतु मेहरा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, पार्षद राहुल प्रधान, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार बावरिया, नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक राजेन्द्र शर्मा, कमलकांत बडग़ोती ने भगवान गणेश, हनुमान जी और नारायण जी का पूजन कर किया।

मंचन का सार-संक्षेप (नारद मोह)

आज के मंचन में कलाकारों ने नारद जी के घमंड को चूर करने की कथा का सुंदर चित्रण किया। कहानी में दिखाया गया कि नारद जी की घोर तपस्या से इंद्र का सिंहासन हिलने लगता है। इंद्र, कामदेव को भेजकर उनकी तपस्या भंग करने का प्रयास करते हैं, लेकिन असफल रहते हैं। इस सफलता से नारद जी को घमंड हो जाता है। नारद जी का घमंड तोडऩे के लिए भगवान विष्णु, शीलनगरी का निर्माण करते हैं और नारद को वानर का रूप दे देते हैं, जिसे वह ‘हरि’ समझ लेते हैं।

जब नारद इसी रूप में राजकुमारी के स्वयंवर में जाते हैं, तो उनका उपहास होता है। इससे उन्हें अपनी गलती का एहसास होता है और उनका घमंड दूर हो जाता है। इस प्रकार, कलाकारों ने पहले दिन के मंचन से यह संदेश दिया कि अहंकार अंतत: व्यक्ति को हास्य का पात्र बनाता है। रामलीला का यह मंचन आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा, जिसमें भगवान राम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को दर्शाया जाएगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.