---Advertisement---

रामपुर गुर्रा पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों से की अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए एक ही दिन में चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में देशी मदिरा जब्त की है।

ग्वाड़ी खुर्द में नीम के पेड़ के नीचे दबिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम ग्वाड़ी खुर्द में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सउनि अखिलेश गौर ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर आरोपी श्रीराम उर्फ पप्पू कहार 45 वर्ष, निवासी लोहारियां कलां को पकड़ा। आरोपी के पास से 14 नग देशी प्लेन मदिरा कुल 2.52 लीटर जब्त की गई।

गुर्रा स्टेशन रोड पर युवक धराया

स्टेशन रोड स्थित मीणा पेट्रोल पंप के पास पांच मकानों के समीप पुलिस ने कार्रवाई की। यहां सउनि हर्षित मौर्य ने आरोपी कुलदीप मीणा 30 वर्ष, निवासी सिलारी को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 नग देशी प्लेन मदिरा 2.700 लीटर बरामद हुई।

ढाबे के पास नहर किनारे कार्रवाई

तीसरी कार्रवाई ग्राम सनखेड़ा में यादव ढाबा के सामने नहर के पास की गई। आरक्षक हरिशंकर अहिरवार ने यहां से आरोपी सुनील चौरे 35 वर्ष, निवासी सनखेड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 15 नग देशी प्लेन मदिरा 2.700 लीटर बरामद की गई।

मेन रोड पेट्रोल पंप के सामने से गिरफ्तारी

रामपुर गुर्रा मेन रोड पर पेट्रोल पंप के सामने आरक्षक पंकज अवी ने आरोपी चन्दन अहिरवार 35 वर्ष, निवासी सनखेड़ा को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा। इसके पास से भी 15 नग देशी शराब (2.700 लीटर) जब्त की गई।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!