इटारसी। कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और खेल के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम हमेशा सुखद होता है, यह साबित किया है रामपुर के पीएम शहीद इंदरगिरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल शिक्षक हरीश सिंह थापा ने। श्री थापा ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स ऑफिसर परीक्षा-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 25वीं रैंक हासिल की है, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय और खेल जगत में खुशी की लहर
उनकी इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ नर्मदापुरम जिले के खेल जगत में भी खुशी की लहर है। जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति ने श्री थापा को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए इसे विद्यालय और पूरे जिले के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि करार दिया।
वॉलीबॉल संघ ने दी शुभकामनाएं
जिला वॉलीबॉल संघ ने भी श्री थापा की इस सफलता पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। संघ के जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद चौरे, जिला उपाध्यक्ष बशारत खान, जिला सचिव आशुतोष शरण तिवारी सहित हफीज खान, प्रफुल्ल पटेल, योगेश और हेमंत पटेल ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपनी बधाइयां प्रेषित कीं।
युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. गणेश पटेल और समस्त स्टाफ ने भी श्री थापा का अभिनंदन किया। प्राचार्य डॉ. पटेल ने कहा कि श्री थापा की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं और नवोदित खिलाडिय़ों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। हरीश सिंह थापा की इस उल्लेखनीय सफलता ने न केवल रामपुर के पीएम श्री विद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे नर्मदापुरम जिले को गौरवान्वित किया है।











