महाशिवरात्रि पर तिलक सिंदूर में दो दिन होगा रामसत्ता का आयोजन

Post by: Rohit Nage

Ramsatta will be organized for two days in Tilak Sindoor on Mahashivratri
Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। महाशिवरात्रि के मौके पर रामसत्ता का आयोजन तिलक सिंदूर प्रांगण में 26 एवं 27 फरवरी को किया जाएगा। रामसत्ता का प्रारंभ दोपहर 12 बजे से 26 फरवरी को होगा। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चार मंडलों को पुरस्कृत किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार मंडल को 5100 रुपए, 3100 रुपए, 2100 रुपए एवं 1100 रुपए दिये जाएंगे। इस दौरान किन्नर मंडल की भी विशेष प्रस्तुति होगी। 27 फरवरी को आदिवासी संस्कृति के अनुसार विशेष प्रस्तुति होगी।

error: Content is protected !!