---Advertisement---

गरबा महोत्सव में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर प्रतिबंध लगाने राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

By
On:
Follow Us

इटारसी। राष्ट्रीय बजरंग दल ने नवरात्रि के दौरान शहर में आयोजित होने वाले गरबा महोत्सवों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने अनुभागीय अधिकारी और थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला को एक ज्ञापन सौंपा है।
यह ज्ञापन राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री जगबीर राजवंशी के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर, एचपी जिला अध्यक्ष राजीव गौर, विभाग अध्यक्ष गजेंद्र राव, नगर अध्यक्ष सतविंदर सिंह खालसा, कार्यकारी अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह और जिला महामंत्री प्रभात तिवारी भी मौजूद रहे।

गैर-हिंदुओं की एंट्री से संस्कृति पर गलत असर

प्रांत मंत्री जगबीर राजवंशी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हिंदू समाज की आस्था और आराधना का केंद्र है, लेकिन दुर्भाग्य से गरबा महोत्सव अब केवल एक उत्सव बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि फिल्मी गीतों पर गरबा और गैर-हिंदुओं की एंट्री से हमारी संस्कृति और सनातन धर्म पर गलत असर पड़ता है। राष्ट्रीय बजरंग दल ने सभी गरबा समितियों से अपील की है कि वे अपनी संस्कृति और धर्म का सम्मान करते हुए गैर-हिंदुओं को न तो प्रवेश दें और न ही उन्हें समिति में शामिल करें।

उल्लंघन होने पर होगा विरोध प्रदर्शन

राजवंशी ने चेतावनी दी कि यदि किसी समिति ने इस नियम का उल्लंघन किया, तो राष्ट्रीय बजरंग दल विरोध प्रदर्शन करके आयोजन को बंद कराएगा और जिम्मेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी पूरी जवाबदारी प्रशासन की होगी। संगठन ने यह भी बताया कि प्रत्येक गरबा महोत्सव समिति में राष्ट्रीय बजरंग दल का एक पदाधिकारी तैनात रहेगा, जो संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए निगरानी करेगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में विभाग महामंत्री सुन्ना गौर, जिला महासचिव अमित गौर, जिला उपाध्यक्ष जीत सिंह, जिला मंत्री हरिनारायण, शुभम कश्यप, दीपक गुहरेले, शिवांशु वकोरिया, अक्षय आमले, प्रियांशु सोलंकी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.