केसला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर केसला खण्ड के छीतापुरा मंडल में साधपुरा स्कूल ग्राउंड से स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक अनुशासन में पथ संचलन निकाला। छीतापुरा मंडल कार्यवाहक गजराज यादव ने बताया कि देश भक्ति गीत पर पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह शारीरिक प्रमुख रणधीर सिंह राणे ने स्वयंसेवकों को संघ के उद्देश्य ओर शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला, पंच परिवर्तन के बारे में बताया सामाजिक समरसता, नागरिक शिष्टाचार, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का भाव और पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन में अपनाने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया।








