इटारसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में सामाजिक सद्भाव और अनुशासन का संदेश देने के लिए 5 अक्टूबर 2025 को एक भव्य पथ संचलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन रविवार के दिन सायं 4 बजे से प्रारंभ होगा। संघ की परंपरा और अनुशासन को दर्शाने वाला यह पथ संचलन अटल पार्क (गांधी ग्राउंड के पीछे) से शुरू होगा।
गणवेश और अनिवार्यता
आयोजकों ने सभी स्वयंसेवकों को अनिवार्य रूप से पूर्ण गणवेश में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इसमें शालेय विद्यार्थी (स्कूली छात्र), तरुण व्यवसायी (युवा पेशेवर), प्रौढ़ व्यवसायी (वरिष्ठ पेशेवर) और समस्त स्वयंसेवक शामिल हैं। विशेष रूप से, सभी स्वयंसेवकों के लिए अपने साथ दण्ड (लाठी) लेकर आना अनिवार्य किया है, जो संघ के अनुशासन और शारीरिक दक्षता का प्रतीक है।








