इटारसी। रेलवे ने अनुरक्षण कार्य के लिए रसूलिया का रेलवे फाटक (railway crossing) चार दिन के लिए 8 से 10 नवंबर की रात तक बंद करने की सूचना जारी की थी। लेकिन, पांच दिन बाद आज सुबह 11 बजकर 03 मिनट पर यह गेट खोला गया है।
उल्लेखनीय है कि इटारसी-होशंगाबाद रोड पर पहाडिय़ा तिराहे पर स्थित रसूलिया रेलवे फाटक चार दिन के लिए बंद किया गया था। सूचना जारी की गई थी कि भोपाल-इटारसी रेल खंड पर होशंगाबाद-पोवारखेड़ा के मध्य किमी संख्या 759/06-08 पर स्थित समपार फाटक क्रमांक- 231 (रसूलिया डबल फाटक) पर अनुरक्षण कार्य किया जाना है। अनुरक्षण कार्य के दौरान 07 नवंबर 2021 की सुबह 08 बजे से 10 नवंबर 2021 की रात 09 बजे तक चार दिनों के लिए रसूलिया डबल फाटक सड़क यातायात हेतु पूर्णत: बंद रहेगा। आज यानी 12 नवंबर को रेलवे ने सुबह यह फाटक खोल दिया और सड़क से आवागमन प्रारंभ हो गया है।
पांच दिन बाद आज खुला रसूलिया का गेट
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








