---Advertisement---

अग्रवाल समाज की कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी की रथयात्रा 3 को इटारसी आएगी

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (All India Aggarwal Conference) द्वारा संचालित कुल देवी श्री आघ महालक्ष्मी रथयात्रा (Shri Aagh Mahalaxmi Rath Yatra) संपूर्ण भारी में भ्रमण कर रही है। यात्रा कन्नौद (Kannod) से इटारसी 3 अगस्त को आयेगी। गत 26 जुलाई से प्रारंभ यह यात्रा 10 अगस्त विभिन्न नगरों में जायेगी। 3 अगस्त, गुरुवार को सुबह यह यात्रा इटारसी (Itarsi) नगर की सीमा में प्रवेश करेगी।

तरुण अग्रवाल मंडल (Tarun Agarwal Mandal) के प्रवक्ता संजय शिल्पी (Sanjay Shilpi) ने बताया कि यात्रा को शहर के मुख्य मार्गों से निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर सीमा में प्रवेश के दौरान कुलदेवी की आरती होगी, नगर भ्रमण में विभिन्न स्थानों पर स्वागत, आरती की जाएगी। यात्रा रात्रि विश्राम अग्रवाल भवन (Agarwal Bhavan) में करेगी। समाज के अध्यक्ष गुलाबचंद अग्रवाल ने जिले के सभी अग्रवाल बंधुओं से निवेदन किया है यात्रा में शामिल होकर मां लक्ष्मी का पूजन जरूर करें। श्री अग्रवाल ने समाज के लोगों से निवेदन किया है कि वे स्वागत द्वार बनायें, अपने घरों पर साज-सज्जा करें, भ्रमण के दौरान रथयात्रा पर पुष्पवर्षा, जलपान की व्यवस्था, घर के द्वार पर रंगोली सजाएं, द्वार पर दीप जलायें, रथयात्रा में परिवार के सभी सदस्य शामिल हों।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.