---Advertisement---

जिले में कई स्थानों से कच्ची और देसी शराब जब्त

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है और इसी के अंतर्गत जिले के कई थाना पुलिस ने कच्ची, देसी शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किये हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस (Kotwali Police)ने मछली बाजार दशहरा मैदान होशंगाबाद (Hoshangabad) से राजकुमार पिता मोहनलाल (Rajkumar Mohanlal) 50 वर्ष से पांच लीटर कच्ची शराब जब्त की है वहीं रामगंज (Ramganj)में सरिता पति राजेन्द्र कुचबंदिया (Sarita Rajendra Kuchabandia)44 वर्ष से भी पांच लीटर कच्ची शराब जब्त की है। आईटीआई (ITI)रोड हरियाली के पास से श्याम पिता गुड्डू ठाकुर (Shyam Guddu Thakur)35 वर्ष से महिला जेल के पास सैलजा कालोनी से 23 पाव देसी शराब जब्त की है जिसकी कीमत 1150 रुपए बतायी जा रही है। बाबई पुलिस (Babai Police)ने ग्राम मनवाड़ा से राहुल पिता द्वारिका पटवा (Rahul Dwarka Patwa)32 वर्ष से 300 पाव देसी प्लेन जब्त की जिसकी कीमत 18000 रुपए बतायी जा रही है। इसी तरह से ग्राम जावली से देवेन्द्र पिता तुलसीराम तोमर (Devendra Tulsiram Tomar)20 वर्ष से 45 पाव देसी शराब जब्त की जिसकी कीमत 4500 रुपए बतायी जा रही है। डोलरिया (Dolaria)पुलिस ने होशंगाबाद-इटारसी तिराहा तालाब मोहल्ला से विनोद पिता भूरेलाल उईके (Vinod Bhurelal)42 वर्ष, निवासी बम्हनगांव से 18 पाव देसी प्लेन मदिरा जब्त की। इसकी कीमत 1440 रुपए बतायी जा रही है।
इटारसी अनुभाग अंतर्गत रामपुर पुलिस ने ग्राम बिछुआ निवासी हल्की बाई पठारिया (Mithi Bai PathaRiya)पति छोटेलाल (Chhotalal) 55 वर्ष से छह लीटर कच्ची शराब जब्त की है। स्टेशनरोड पिपरिया (Pipariya) पुलिस ने अंबेडकर वार्ड पिपरिया से फूलाबाई पति रमेश कुचबंदिया (Phoolabai Ramesh Kuchabandia)55 वर्ष से पांच लीटर कच्ची, सोहागपुर (Sohagpur)पुलिस ने ग्राम डंडाखापा से रजनी पति राकेश (Rajni, Rakesh)पिपडे पारधी 35 वर्ष से पांच लीटर कच्ची, ग्राम मारूपुरा से विशाल खटीक पिता राजेश 22 वर्ष से पांच लीटर कच्ची शराब जब्त की है। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.