नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री (Chief Minister) के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने अवैध शराब (Illegal Liquor) के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है। कलेक्टर (Collector) के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में विभाग की टीम ने नगर के सिकलीकर मोहल्ला (Siklikar Mohalla), बंगाली कालोनी (Bengali Colony) में छापामार कार्रवाई करके बड़ी मात्रा में महुआ लाहन, कच्ची और देसी शराब जब्त की है।
जिला आबकारी अधिकारी (District Excise Officer) अरविंद सागर ने बताया कि झाडिय़ों एवं नालों में छुपा कर रखे लगभग 1570 किलोग्राम अवैध महुआ लहान जब्त कर मौके पर नष्ट किया। 65 लीटर शराब छुपा कर रखी थी। इसी तरह अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया, आरोपियों की तलाश जारी है।
टीम ने मीनाक्षी चौक (Meenakshi Chowk) के पास एक मकान में मुखबिर से सूचना प्राप्त कर कार्रवाई की जिसमें 20 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब के जब्त कर आरोपी शैलेंद्र कहार पिता राजेश कहार को मौके से गिरफ्तार किया। आज की कार्रवाई में जब्त महुआ लहान एवं शराब की कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है। कारवाई में उपनिरीक्षक वृत नर्मदापुरम (Narmadapuram) बी वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, वृत पिपरिया नीलेश पवार, प्रधान आरक्षक राम दत्त शर्मा, रघुवीर प्रसाद निमोदा, आबकारी आरक्षक नर्मदा प्रसाद मेहरा, धर्मेंद्र बारंगे, विकास लोखंडे, नगर सैनिक सुमेर सिंह एवं मोहन लाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
सवा लाख की कच्ची, देसी शराब और महुआ लाहन जब्त


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









