
New Year 2022 सेलिब्रेशन के पहले पढ़ लें ये खबर
इटारसी। अगर आप न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी प्लान (new year celebration party plan) कर रहे हैं तो उससे पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के कारण प्रदेश में नाइट कफ्र्यू लागू किया गया है। रात 11 बजे से 5 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। इसकी वजह से रात 7 से 10.30 बजे तक ही होटल-रेस्टोरेंट में नए साल की पार्टी मना सकेंगे। इसके साथ ही सभी अपनी मार्क व सेनेटाइजर का यूज जरूर करें।
यहां अतिरिक्त बल तैनात
होशंगाबाद में होटल रेस्टारेंट समेत सभी जगह रात 11 बजे तक सेलिब्रेशन की परमिशन रहेगी। नशे में गाड़ी चलाते मिलने पर थाने में नया साल शुरू हो सकता है। हुड़दंग करने वालों पुलिस की सख्ती होगी। पचमढ़ी में 31 से 1 जनवरी तक अतिरिक्त पुलिस और यातायात बल मौजूद रहेगा।
भोपाल में 10.30 बजे तक ही सेलिब्रेशन
राजधानी में होटल-रेस्टोरेंट, क्लब और पब में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन 31 दिसंबर की रात 7 से 10.30 बजे के बीच होगा। अधिकांश होटल-रेस्टोरेंट में इसी टाइमिंग पर सेलिब्रेशन होगा। यहां शाम 7 बजे से सेलिब्रेशन शुरू हो जाएगा। नाइट कफ्र्यू के साथ ही प्रशासन की टीमें होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण करेगी। सेलिब्रेशन के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। होटल-रेस्टोरेंट, क्लब या पब संचालक बिना मास्क के किसी को भी एंट्री न दें। पुलिस भी चेकिंग करेगी। हालांकि, लोग घरों में जरूर देर रात तक सेलिब्रेशन कर सकेंगे।