इटारसी। मध्यप्रदेश के रायसेन, नर्मदापुरम और हरदा जिलों में अगले चौबीस घंटों में अत्यधिक भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
अगले 24 घंटों के दौरान रायसेन, नर्मदापुरम और हरदा जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (204.5 मिमी से अधिक) होने की संभावना है। इसी तरह से भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, खंडवा, देवास, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात का आरेंज अलर्ट है। खरगोन, अलीराजपुर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलॉ, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अनेक स्थानों पर भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात का यलो अलर्ट है।
बुरहानपुर, बड़वानी, झाबुआ, सिंगरौली, सीधी, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी और मैहर जिलों में झंझावत और वज्रपात का यलो अलर्ट है। अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्यप्रदेश के अशोकनगर, बैतूल, भिंड, दतिया, देवास, गुना, ग्वालियर, हरदा, खंडवा, मुरैना, नर्मदापुरम, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी और विदिशा जिलों में मध्यम से उच्च स्तर की अचानक बाढ़ का खतरा संभव है।
यहां वर्षा या गरज-चमक
भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलॉ, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्ना जिलों में अधिकांश स्थानों पर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी और मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।








