---Advertisement---

इटारसी के इतिहास पर लिखी संदर्भ इटारसी पुस्तक का हुआ विमोचन

By
—
On:
Follow Us
  • सांसद चौधरी बोले इटारसी के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी यह पुस्तक
  • विधायक डॉ शर्मा ने की लेखक की प्रशंसा, बोले संदर्भ इटारसी नगर की धरोहर

इटारसी। वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे द्वारा अपने माता पिता श्रीमती शांतिदेवी महादेव पगारे स्मृति समिति के तत्वावधान में लिखी गई बहुप्रतीक्षित पुस्तक संदर्भ इटारसी शनिवार को समारोह में इटारसी को समर्पित हो गई। विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष मप्र विधानसभा डॉ सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, इटारसी नपाध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, वरिष्ठ व्यवसायी एवं उद्योगपति कैलाश शर्मा, हेमंत शुक्ला एवं प्रमोद अग्रवाल के आतिथ्य एवं कर कमलों के साथ ही सैकड़ों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संदर्भ इटारसी पुस्तक का विमोचन समारोह संपन्न हुआ।

नर्मदापुरम रोड स्थित दी पार्क क्लब एंड रिसॉर्ट में आयोजित विमोचन समारोह में बतौर अतिथि अपने संबोधन में क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने संदर्भ इटारसी के लेखक प्रमोद पगारे पत्रकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हर विधा में पारंगत हैं। हमें बहुत बातें उनसे सीखने को मिलती हैं और अब उनके द्वारा लिखी गई ये संदर्भ इटारसी पुस्तक मील का पत्थर साबित होगी। इसमें लिखित जानकारियां क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए इटारसी को जानने में मदद मिलेगी।

विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने भी पुस्तक संदर्भ इटारसी एवं लेखक की जमकर प्रशंसा की। डॉ शर्मा ने कहा कि श्री पगारे का जीवन समाजसेवा को समर्पित है। उनके हर कार्य में नगरहित समाहित होता है। संदर्भ इटारसी नगर की अमूल्य धरोहर बनेगी। सालों तक लोग इससे जानकारी प्राप्त करेंगे और प्रेरित होते रहेंगे। राज्यसभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया ने संदर्भ इटारसी में समाहित बातों का जिक्र करते हुए उसका प्रकाशन अति आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि श्री पगारे की तीन वर्षों की कठिन मेहनत, उनके साहित्य ओर समाज प्रेम का जीवंत उदाहरण है। संदर्भ इटारसी कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने भी संबोधन दिया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रमोद पगारे ने दिया। संचालन भूपेंद्र विश्वकर्मा एवं आभार प्रदर्शन हेमंत मधु शुक्ला ने किया।

11 प्रतिभाओं का विशेष सम्मान

संदर्भ इटारसी पुस्तक के विमोचन समारोह में नगर की 11 प्रमुख हस्तियों ओर प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने इटारसी का नाम रोशन किया है। जिनमें हाल ही में यूपीएससी चयनित मोनू शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष जितेंद्र ओझा, समाजसेवी मनीष ठाकुर, अभिनेता राहुल चेलानी, फिल्म प्रोड्यूसर भोलाराम मालवीय, वरिष्ठ पत्रकार पंकज पटेरिया, पत्रकार संदीप भम्मरकर, संयुक्त कलेक्टर निकिता तिवारी, सॉफ्टबॉल के अंतर्राष्ट्रीय कोच ओर खिलाड़ी आलोक चौधरी, वैद्य राम आसरे वाजपेई एवं अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि राजेंद्र मालवीय आलसी को विशेष सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

पुस्तक सहयोगियों का भी हुआ सम्मान

संदर्भ इटारसी पुस्तक के लेखन से लेकर विमोचन समारोह तक में सहयोगी करीब 17 व्यक्तियों का भी श्रीमती शांतिदेवी महादेव पगारे स्मृति समिति द्वारा अतिथियों के करकमलों से सम्मान किया गया। जिनमें वरिष्ठ साहित्यकार मिलिंद रोंधे, विनोद कुशवाह, अविनेश चंद्रवंशी, संजय अहिरवार, प्रिया ठाकुर, संचालक दी पार्क रिसॉर्ट, सुरेंद्र ठाकुर बबली, यशवर्धन चौबे, शरद दीक्षित, विनीत चौकसे, नीलेश जैन, शेखर पगारे, सुनील दुबे, अमित मौर्य, अमित सेठ, घनश्याम तिवारी, सादिक खान, आशु सेन को सम्मानित किया गया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.