---Advertisement---

संदर्भ : पचमढ़ी प्रशिक्षण के पाठ और सबक

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • पंकज पटेरिया
Reference: Lessons and lessons of Pachmarhi training

पुष्पों और प्रपातों के स्वर्गीय बसेरे, सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में हुआ भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर उपलब्धि भरा प्रमाणित हुआ। तपस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र ने विश्व मंच पर शानदार और धमाकेदार मौजूदगी दर्ज कर राष्ट्र को नई ऊंचाई दी है। लिहाजा उससे हमें बौराना नहीं है, बल्कि राष्ट्र हित में ईमानदारी और विनम्रता से अपनी सेवा देना चाहिए और जनता के एक जागरूक सेवक के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते रहना चाहिए, राष्ट्र सेवा परमोधर्म है।इन्हीं बातों के प्रकाश में पचमढ़ी प्रशिक्षण का चर्चित सत्र संपन्न हुआ जो भविष्य में एक नया अध्याय लिखेगा।

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि प्रशिक्षण सत्र में शामिल प्रदेश सरकार के सभी मंत्री सांसद विधायक बतौर प्रशिक्षु शामिल हुए और योग, विचारधारा, आचरण, और सर्वोपरि राष्ट्र है, के मुद्दे पर विमर्श में सहभागी बने और जरूरी सीख ली। शामिल प्रशिक्षु सदस्यों को जनता से उनके बोलचाल व्यवहार को बेहतर रखने की समझाइश दी गई। सीएम डॉ. मोहन यादव पूरे ट्रेनिंग सेशन में अग्रणी भूमिका में रहे। बल्कि सक्रियता से मॉनिटरिंग भी करते रहे। उन्होंने स्वयं योग आसन किए। संबोधन दिया ही। भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी हर कदम मुख्यमंत्री के हम कदम बने रहे।

अमित शाह की क्लास

पूरे ट्रेनिंग सेशन में गृह मंत्री अमित शाह की समझाइश और सबक बेहद अहम और काम के थे, बशर्ते सदस्य इन कीमती पाठ को अमल में लें, तो पिछले दिनों जैसे तकलीफ हालत नहीं बनेंगे। शाह के इशारों की ध्वनि साफ थी कि अपने बोल वचनों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। शब्दों की अपनी गरिमा है, महिमा है। यथासोच समझ के शब्द बोलिए। शब्द के होत दो भाव, एक शब्द औषधि करत, एक शब्द करत घाव। लिहाजा हमें खूब सोच समझ कर जनता के बीच और जो भी मसले हों, उन पर अपने विचार रखना चाहिए। अहंकार का त्याग कर विनम्र भाव से कार्य करना चाहिए।

राजनाथ सिंह की क्लास

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कक्षा के पाठ भी बहुत अर्थ पूर्ण और जीवन के लिए जरूरी सबक थे, जिनसे लाभ लेकर अपनी भूमिका को सार्थक किया जा सकता है। राजनाथ सिंह ने अपनी समझाईश में प्रशिक्षण ले रहे सदस्यों को कहा कि सत्ता के मध्य में हम मदहोश नहीं हों। सत्ता की कुर्सी सेवा की चौकी है। यह सौभाग्य है कि हमें जनता की सेवा के लिए यह भूमिका मिली है। सेवा हमें विरासत में मिली है, यह ध्यान रखना चाहिए, हम सेवक हैं शासक नहीं।

शिवराज सिंह चौहान का संदेश

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने अंदाज में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चतुर्दिक हो रही विकास प्रगति की गहन चर्चा करते हुए, इस यज्ञ मे अपनी हर आहुति के लिए तैयार रहने का आव्हान किया।

सीएम डॉ मोहन यादव

मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव का कहना था कि हमारे व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के एक ऐसी परंपरा की प्रक्रिया है जिसमें चरित्र, मूल्यों का और क्षमता का विकास कर राष्ट्र निर्माण में अपना योग दान दिया जाता है। भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कथन था कि रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह का मार्ग दर्शन गौरवान्वित करने वाला है। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने अत्यंत महत्व पूर्ण विचार व्यक्त किए। उन्होंने भाजपा की विचारधारा केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं गढ़ी गई, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण करने वाले विचारों की जरूरी श्रृंखला है।

कुल जमा सम्पूर्ण प्रशिक्षण सत्र बहुत उपलब्धि भरा संपन्न हुआ और आने वाले समय में एक मिसाल बनेगा। उम्मीद की जानी चाहिए कि सत्र के सबक और पाठ को ध्यान में रखना और अमल में लेने से सदस्यों के योगदान से जनता जनार्दन की सेवा में प्रतिबद्ध राष्ट्रवादी पार्टी और चमकदार बनेगी।

पंकज पटेरिया वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार संपादक शब्द ध्वज

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.