---Advertisement---

शासकीय कन्या महाविद्यालय में हो रहा निशुल्क प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में पंजीयन

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024 में युवाओं का पंजीयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत देश की चुनिंदा शीर्ष कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को 12 महीने तक प्रत्येक माह 5000 दिए जाएंगे।

प्राचार्य डॉ. आरएस मेहरा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में 7 नवंबर 2024 से महाविद्यालय के प्राध्यापकों के द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के प्रचार प्रसार हेतु सोशल मीडिया का उपयोग किया जा रहा है। छात्राओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उनका प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में निशुल्क रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। हेलो महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी स्नेहांशु सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10 वीं, 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा, बीए बीकॉम या बीएससी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच होना चाहिए।

आवेदक महाविद्यालय में आकर 15 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रत्येक इंटर्न को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवरेज दिया जाएगा। डॉ शिरीष परसाई तथा डॉ संजय आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना छात्राओं में कौशल निर्मित कर रोजगार प्रदान करने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। अत: सभी योग्य आवेदकों को इस योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करना चाहिए। महाविद्यालय के कंप्यूटर विभाग में करिश्मा कश्यप एवं प्रिया कलोसिया के द्वारा सतत निशुल्क पंजीयन कार्य किया जा रहा है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.