---Advertisement---

रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के लिए तीनों जिलों के उद्योगपतियों के रजिस्ट्रेशन प्राथमिकता से हो

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभागायुक्त केजी तिवारी ने नर्मदापुरम जिले में 7 दिसंबर को आयोजित होने वाले छठवे रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के संबंध में हरदा बैतूल एवं नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने जिले के उद्योगपतियों का रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्राथमिकता से कराना सुनिश्चित करें। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में रजिस्ट्रेशन एक महत्वपूर्ण पार्ट है।

संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि कॉन्क्लेव से पहले जितने भी क्लीयरेंस हैं, उसे अभी से निराकृत करें। उन्होंने कहा की एनओसी जैसी कोई समस्या न रहे। संभागायुक्त ने कलेक्टर्स से कहा कि वह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के संबंध में चर्चा अनिवार्य रूप से कर लें। संभागायुक्त ने कहा की तवा नहर से सिंचाई के लिए प्रवाहित जल की निरंतर मॉनिटरिंग एवं पानी प्रवाहित हो रही है, उसका निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि टेल क्षेत्र तक पानी अनिवार्य रूप से पहुंचे। उन्होंने राजस्व, एमपीबी एवं जल संसाधन विभाग के अमले को संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त ने सीपी ग्राम एवं सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की निरंतर मॉनिटरिंग कर प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए और कहां की कोई भी प्रकरण लंबे समय तक पेंडिंग न रहे। उन्होंने तीनों जिलों में आयोजित होने वाली जनसुनवाई के प्रकरणों की पोर्टल में एंट्री करने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने सीमांकन के प्रकरणों में भी निराकरण तेज गति से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी वर्तमान समय में खेतों की स्थिति देखते हुए सीमांकन करना आसान है। अत: सीमांकन का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने लोक सेवा गारंटी से प्राप्त राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त ने आरसीएमएस पोर्टल पर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति एवं लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व वसूली की प्रगति की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कृष्ट अभियान, जनजातीय गौरव दिवस जो 15 नवंबर को आयोजित किया जाएगा के संबंध में आवश्यक जानकारी ली तथा छात्रवृत्ति वितरण हेतु प्रोफाइल अपडेशन अभियान की प्रगति की समीक्षा की। संभागायुक्त ने वृंदावन ग्राम योजना के क्रियान्वयन की प्रगति की स्थिति, सोयाबीन उपार्जन एवं आगामी रबी फसल हेतु सिंचाई एवं खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। बताया गया कि जिले में खाद की मांग के अनुसार आपूर्ति हो रही है।

उन्होंने जल जीवन मिशन की प्रगति की भी समीक्षा की। संभागायुक्त ने समग्र पोर्टल पर जन्म मृत्यु संबंधी जानकारी को स्थानीय निकायों द्वारा सतत रूप से अध्ययन किए जाने की प्रगति की स्थिति की समीक्षा की साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य आयुष्मान कार्ड के कवरेज की प्रगति की स्थिति की समीक्षा की। बताया गया कि तीनों जिलों में 70 प्लस वाले व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य प्रगति पर है। गूगल मीट के दौरान नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ऑनलाइन उपस्थित थे। वहीं उपायुक्त राजस्व गणेश जायसवाल, संयुक्त आयुक्त विकास जीसी दोहर ऑफ लाइन उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.