इटारसी। रेल यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को अक्टूबर से नियमित करने का निर्णय लिया है।
अब ट्रेन संख्या 11665/11666 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 अक्टूबर से और ट्रेन संख्या 20160/20159 जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 अक्टूबर से अपने नए नंबरों के साथ नियमित रूप से पटरियों पर दौड़ेंगी।
नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया और गाडरवारा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों के नियमित होने से यात्रियों को सीट उपलब्धता और आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। यात्री नवीनतम समय-सारणी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप की मदद ले सकते हैं।










