सर्वधर्म संगठन के धर्म गुरुओं ने मनाया क्रिसमस पर्व
नर्मदापुरम। ईसीआई चर्च रसूलिया में सर्वधर्म संगठन के सभी धर्म गुरुओं ने मिलकर क्रिसमस का पर्व मनाया।
सर्वधर्म संगठन के सभी धर्म गुरुओं ने क्रिसमस की आराधना में शिरकत की, उसके पश्चात केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर समाज के सभी सजातीय लोग उपस्थित थे।
चर्च में संदेश दिया
चर्च में ईसा मसीह के जन्म का संदेश दिया। बच्चों ने गीत और नाटक प्रस्तुत किया। फादर विलियम मसीह ने क्रिसमस की आराधना कराई। देश के नेताओं, अधिकारियों और शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
CATEGORIES Narmadapuram News