---Advertisement---

कारगिल विजय दिवस पर वीर बलिदानियों को याद किया

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आयुक्त उच्च शिक्षा म.प्र. शासन, भोपाल के निर्देशानुसार एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत नायकों की बहादुरी और वीरता को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। इस दिवस पर सूबेदार करतार सिंह, सूबेदार संजय कुमार पांडा, सूबेदार श्रीकांत वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा कि यह दिवस हमारी स्वतंत्रता की रक्षा करने वाले साहस और बलिदान की भावना को जीवित रखने का एक सतत आह्वान है। सूबेदार करतार सिंह ने बताया कि स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है।

यह दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है। सूबेदार संजय कुमार पंडा ने बताया कि हमारे लिए सभी धर्म और जाति के लोग समान है। बताया कि हमारे जीवन में सच बोलना, अनुशासन, ईमानदारी, समय प्रबंधन हो तो व्यक्ति किसी भी लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकता है।

सूबेदार श्रीकांत वर्मा ने कहा कि सेवा में आने के लिए संघर्ष आवश्यक है। एक सैनिक अपनी कुर्बानी के लिए कभी पीछे नहीं हटता है, वह देश के लिए अपनी जान खुशी-खुशी निछावर कर देता है। वक्ता रविन्द्र चौरसिया ने बताया यह दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में देश भक्ति की भावना उत्पन्न करना है जिससे वह भविष्य में देश के प्रति अपना योगदान दे सके। डॉ. संजय आर्य ने कहा कि यह अवसर देश को अपने सैनिकों के अद्वितीय साहस और वीरता की याद दिलाता है जिन्होंने देश के गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

परिचर्चा, विचार गोष्ठी, चित्र प्रदर्शनी, एवंक्यूमेंट्री आदि विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, स्नेहांशु सिंह, रविंद्र चौरसिया, श्रीमती पूनम साहू, डॉ मुकेश चंद बिष्ट, डॉ. संजय आर्य, डॉ. शिरीष परसाई, डॉ. शिखा गुप्ता, अनिल मोहबे, डॉ. नेहा सिकरवार, प्रिया कलोसिया, करिश्मा कश्यप, क्षमा वर्मा, तरुणा तिवारी, श्रीमती शोभा मीना, मंथन दुबे एवं छात्राएं उपस्थित थी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.