---Advertisement---

कवि मैथिलीशरण गुप्त के जन्मदिन पर साहित्य और राष्ट्र को दिये योगदान को याद किया

By
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी (Government Mahatma Gandhi Memorial Post Graduate College, Itarsi) के हिंदी विभाग द्वारा प्रथम राष्ट्रीय कवि मैथिलीशरण गुप्त (Maithilisharan Gupta) का जन्मदिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया। प्राचार्य डॉ राकेश मेहता (Dr. Rakesh Mehta) एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अरविंद शर्मा ( Dr. Arvind Sharma) ने गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने मैथिलीशरण गुप्त को स्मरण करते हुए भारत की स्वतंत्रता में उनकी राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत रचनाओं का पाठ किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अरविंद शर्मा ने मैथिलीशरण गुप्त को नमन करते हुए उनकी काव्य पंक्तियां ‘नर हो न निराश कर मन को, कुछ काम करो, कुछ काम करो, जग में अपना नाम करो’ पंक्तियों पर प्रकाश डाल कर अपने भाव व्यक्त किए। संस्कृत विषय की सहायक प्राध्यापक श्रीमती श्रुति ने उनकी कृति ‘भारत-भारती’ काव्य पंक्तियों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना का संचार किया।

हिंदी विभाग के डॉ. संतोष कुमार अहिरवार ने मैथलीशरण गुप्त के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. मनीष कुमार चौरे ने मैथिलीशरण गुप्त के जीवन परिचय एवं उनकी उपलब्धियों को व्यक्त किया। इस आयोजन में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. दिनेश, डॉ.आशुतोष मालवीय, संजीव कैथवास एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!