
शहादत को याद कर मोहर्रम ताजिए का जुलूस निकाला, कव्वाली हुई
सिवनी मालवा। देश भर में इमाम हुसैन (Imam Hussain) की शहादत को याद करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुहर्रम (Muharram) मनाया और जगह-जगह ताजिये का जुलूस निकाला। सिवनी मालवा (Seoni Malwa) नगर के ताजिया (Tajia) प्रमुख सलीम बाबा (Salim Baba) ने बताया कि मुहर्रम के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग गमजदा होकर शोक मनाते हैं।
इस दिन मुसलमान लोग हुसैन की शहादत को याद करते हैं और उनके प्रति अपना शोक व्यक्त करते हैं। इस दिन देश भर में ताजिये का जुलूस निकाला जाता है। ताजिये का जुलूस इमामबारगाह से निकलता है और कर्बला में जाकर खत्म होता है। कहा जाता ताजिये की शुरुआत मुस्लिम शासक तैमूर के दौर में हुई थी। हुसैन की शहादत को याद करते हुए सिवनी मालवा नगर में कव्वाली का आयोजन रखा था जिसमें मशहूर कव्वाल मोहम्मद तालीम सवारी इंदौर एवं मशहूर कव्वाल शंकर प्रजापति सुहागपुर ने शानदार कव्वाली की प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि सर्व धर्म सद्भावना समिति के संरक्षक मध्य प्रदेश जल संसाधन विभाग स्पोट्र्स क्लब अध्यक्ष बशारत खान तवानगर, बूथ प्रबंधन कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल किशन शर्मा, राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के युवा संभागीय अध्यक्ष युवा किसान नेता पं. अंकित दुबे रूपापुर, सलीम बाबा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय पटेल, बादल खान, उस्मान शाह, पार्षद समद पठान, इदरीश गौरी, उस्मान शाह, धनराज पटेल, गेंदालाल प्रजापति, अजमेर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह चंदेल, करण सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे।