---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

बस स्टैंड का जीर्णोद्वार जल्द होगा प्रारंभ, अत्याधुनिक बस स्टैंड से बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • फेफरताल तालाब का कायाकल्प शुरू, पौधरोपण से संवरेगा पर्यावरण
  • नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में मील का पत्थर साबित होंगे विकास कार्य

नर्मदापुरम। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का नगर में बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियोंं के मार्गदर्शन में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में नपा की टीम योजनाबद्ध तरीके से नर्मदापुरम को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। चाहे बस स्टेंड का जीर्णोद्वार हो या फिर फेफरताल तालाब का सौंदर्यीकरण, जहां पौधरोपण के साथ ही वॉकिंग ट्रैक बनाया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी फायदा होगा।

अत्याधुनिक होगा बस स्टैंड

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगर विकास के मुद्दे पर चर्चा करते हुए बताया कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने नगरपालिका हरसंभव प्रयास कर रही है। नगर के सबसे महत्वपूर्ण बस स्टेंड का अत्याधुनिक तरीके से निर्माण कार्य किया जाएगा। बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाकर जल्द ही बस स्टैंड का नए स्वरूप में निर्माण होगा।

फेफरताल तालाब से संवरेगा पर्यावरण

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव बताती हैं कि विकास कार्यों के साथ ही पर्यावरण सुधार संबंधी कार्य भी करेंगे। बस स्टेंड का नए सिरे निर्माण और फेफरताल तालाब का जीर्णोद्वार किया जा रहा है। फेफरताल तालाब पर वाकिंग ट्रेक बनाया जाएगा साथ ही वहां पर विभिन्न प्रजातियों के लिए पौधरोपण करेंगे। जिससे पर्यावरण भी संवरेगा और स्थानीय लोगों की सेहत भी सुधरेगी। इतना नहीं फेफरताल तालाब के पानी से नगर के भूजल स्तर में भी बढ़ोतरी होगी। विकास कार्यों के साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी हमारा प्रमुख ध्येय है।

नर्मदापुरम की बदल रही सूरत

  • प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के अनुरूप विकास कार्य किए जा रहे हैं। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बस स्टैंड का निर्माण कार्य हो या फिर पर्यावरण से संबंधित फेफरताल का तालाब का जीर्णाद्वार। तालाब पर नागरिक वॉकिंग भी कर सकेंगे और पौधरोपण कर पर्यावरण भी संवार सकेंगे।

नीतू महेंद्र यादव, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.