इटारसी। शहर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। मोलासरिया ईएनटी क्लिनिक तीसरी लाइन, सराफा बाजार, इटारसी में सुप्रसिद्ध ओरल फिजिशियन, मेडिसिन एवं रेडियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनुकृति मोलासरिया (BDS, MDS) तीन दिवसीय विशेष परामर्श शिविर के लिए उपलब्ध रहेंगी।डॉ. अनुकृति मोलासरिया को क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों जैसे चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल (मथुरा), शासकीय सिविल हॉस्पिटल (इटारसी) और पीपुल्स डेंटल एकेडमी (भोपाल) में पूर्व चिकित्सक के रूप में कार्य करने का लंबा और उत्कृष्ट अनुभव प्राप्त है।
इन समस्याओं का किया जाएगा उपचार
शिविर के दौरान मुख्य रूप से मुँह और दांतों से जुड़ी निम्नलिखित बीमारियों का विशेष परामर्श व इलाज किया जाएगा।
- मुँह का कम खुलना: (सबम्यूकस फाइब्रोसिस या अन्य कारण)
- गालों और जीभ में लगातार जलन होना : मुँह में बार-बार छाले (अल्सर) आना
- मुँह और चेहरे पर असामान्य सूजन होना
परामर्श का समय और दिन
- 13 जून, शनिवार : शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक
- 14 जून, रविवार : सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
- 15 जून, सोमवार : सुबह 10:00 बजे से रात 8 बजे तक
असुविधा से बचने और समय पर परामर्श प्राप्त करने के लिए मरीज मोबाइल नंबर 8989570300 पर संपर्क कर अपनी बुकिंग या अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
स्थान: मोलासरिया ईएनटी क्लिनिक, तीसरी लाइन, सराफा बाजार, इटारसी।










