---Advertisement---

शिक्षक कल्याण संगठन का पुनर्गठन, सत्येंद्र तिवारी बने जिलाध्यक्ष

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शिक्षक कल्याण संगठन की नर्मदापुरम जिला इकाई का पुनर्गठन कर दिया गया है। संगठन के संयोजक राजकुमार दुबे ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार चिमानिया के साथ परामर्श के बाद यह निर्णय लिया। नवगठित इकाई 25 अगस्त, 2025 से प्रभावी हो जाएगी।

नवगठित जिला इकाई के पदाधिकारी

पुनर्गठित इकाई में सत्येंद्र कुमार तिवारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ अन्य प्रमुख पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है, जिनमें कार्यकारी अध्यक्ष सुषमा शर्मा, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर दुबे और संतोष गौर, जिला सचिव संतोष भारद्वाज, सहसचिव घनश्याम शर्मा, कोषाध्यक्ष अखिलेश दुबे को शामिल किया है।

मार्गदर्शक मंडल और सदस्य

संगठन को सही दिशा देने के लिए एक मजबूत मार्गदर्शक मंडल का भी गठन किया है। इसमें सुरेश कुमार चिमानिया, रामचरण नामदेव, राजेंद्र कुमार दुबे, अशोक मालवी, सुरेंद्र सिंह तोमर, एसआर पटेल, सदन मालवीय, ओमप्रकाश पटेल, आनंद दीवान, भगवती प्रसाद चौरे और चंद्रकांत शर्मा जैसे अनुभवी शिक्षक शामिल हैं।

इसके अलावा, नवगठित इकाई में सदस्य के रूप में रमेश कीर, मनोहर गुजरे, अमरीश दुबे, विवेक साहू, आनंद दुबे, अनिल कुमार बस्तरवार, कमलेश शर्मा, सुनील दुबे, जय हिंद पाल, ओमप्रकाश तिवारी, सौरभ शुक्ला, कैलाश चंद्र कुशवाहा, परसराम बारस्कर और सारिका देहुलिया को मनोनीत किया गया है। संगठन के संयोजक राजकुमार दुबे ने बताया कि यह पुनर्गठन शिक्षकों के कल्याण और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूत करेगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.