
विवाहिता ने तीन माह बाद लिखायी दुष्कर्म की रिपोर्ट
इटारसी। मालवीयगंज निवासी एक विवाहिता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म (Rape) की शिकायत तीन माह बाद पुलिस को की है। महिला के साथ दुष्कर्म अक्टूबर माह में होना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एक 21 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि 8 अक्टूबर को उसके गांव का एक युवक इटारसी आया था। इस दौरान वह उसके घर भी आ गया। यहां उसने उसे गांव का युवक होने के नाते चाय बनाकर पिलायी। चाय पीने के बाद उसने उसका हाथ पकड़ लिया और विरोध करने पर मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह चला गया। घटना के वक्त उसका पति मजदूरी पर गया था। महिला का कहना है कि उसने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी जिससे वह काफी डर गयी थी, इसलिए अब तक चुप थी। अभी जब उसकी मां उससे मिलने उसके घर आयी तो उसने यह घटना अपनी मां को बतायी। मां के कहने और हिम्मत दिलाने पर महिला ने आरोपी नरेन्द्र सिनोटिया पिता बालक सिनोटिया, निवासी ग्राम छुरी जिला बैतूल के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।