इटारसी। मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का आयोजन मराठी स्कूल आठवीं लाइन में किया गया। वार्ड 31 एवं 32 के सभी नागरिकों ने आकर समस्या का समाधान और योजनाओं की जानकारी ली। शिविर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश की जनता की समस्याओं को वार्ड स्तर पर सुलझाने और योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया है। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वार्ड 31 की पार्षद श्रीमती मनीषा आशुतोष अग्रवाल, भाजपा नगर मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि आशुतोष अग्रवाल, भाजपा नेता यतीश बस्तवार, शिविर में नोडल अधिकारी नगर पालिका से सतीश मिश्रा, दीपिका सिलावट, उमेश चौबे, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल, कविता मेहरा, रितु पटेल, नगर पालिका कर्मचारी रघुराज सिंह, धनेश्वर पुरी गोस्वामी आदि कर्मचारी उपस्थित थे।