---Advertisement---

सुखतवा कालेज में वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

By
—
On:
Follow Us

– गायन और कीर्तन का आयोजन भी किया गया
इटारसी। शासकीय महाविद्यालय सुखतवा(Government College Sukhtawa)  में वृद्धजन दिवस पर छात्र-छात्राओं की दादा-दादी नाना-नानी का जीवन परिचय और उनके परिवार का इतिहास जाना गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ नीता राजपूत ने की।
वनस्पति विभाग (Botany Department) की डॉ. पूर्णिमा अतुलकर ने कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के खुद हरे पत्ते ही शाखा छोड़ देते हैं और पतंग बन उड़के मांझा तोड़ देते हंै, हम अपने बुजुर्गों को पूर्ण सम्मान और समय दोनों ही नहीं दे पा रहे हैं। एनएसएस प्रभारी डॉ राधा आशीष पांडे ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान ही हमारा जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृद्ध आश्रम खुलने के पीछे जिम्मेदार आज के परिवार के बड़े लोग हंै जो बुजुर्गों का सम्मान करने में कतराते हैं और उन्हें जीवन के अंतिम क्षणों में वृद्ध आश्रम में ले जाकर दाखिला करा देते हैं। शरद राय ने कहा कि पुराने समय में जितना बुजुर्गों का सम्मान होता था वर्तमान समय में उतना ही कम है जिसके कारण बुजुर्गों को कई प्रकार की पीड़ा को सहना पड़ रहा है। प्राचार्य ने कहा कि इस वृद्धजन दिवस आयोजित करना मजबूरी बन रहा है क्योंकि आजकल के बच्चे अपने माता-पिता को अपने जॉब के कारण अपने रोजगार के कारण शेल्टर होम्स (Shelter Homes) में ले जाकर छोड़ देते हैं। संचालन श्रीमती संध्या उपाध्याय ने किया। छात्रा तनु परदेशी ने अपनी प्यारी नानी के बारे में कविता से बताया कि अब नींद नहीं आती है रातों को वो लोरी हमें सुनाती है। शेख साइन ने अपने दादी जी के बारे में कविता के माध्यम से कहा कि मां से भी ऊंचा जिनका दर्जा है सुनाया। वनस्पति शास्त्र प्रभारी डॉ पूर्णिमा अतुलकर के पिता जी ने बताया कि अपने बड़ों का सम्मान करना सीखो। ग्राम के बुजुर्गों ने अपने जीवन के पूर्व और वर्तमान अनुभव को प्रस्तुत किया। महाविद्यालय परिवार ने बुजुर्गों को फूल माला पहनाकर श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान पौष्टिक आहार व्यंजन प्रतियोगिता हुई। प्रभारी डॉ सौरभ तिवारी थीं। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ने बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दिया। डॉ हिमांशु, डॉ मंजू मालवीय ने बताया कि आज मैं जिस स्थान पर हूं, मेरी दादी के कारण हूं। धीरज गुप्ता, कामधेनु पठोदिया, डॉ वेदप्रकाश, डॉ प्रवीण उपस्थित थे। आभार महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ सतीश ठाकरे ने किया।

सीएम राइज स्कूल में वृद्धजन दिवस मना

Cm RISE

शासकीय सीएम राइज बालक उमा वि.इटारसी (Government CM Rise Balak Uma V. Itarsi,) में आज अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया। प्राचार्य एनपी चौधरी एवं उप प्राचार्य उपेन्द्र साहू ने तिलक लगाकर शॉल श्रीफल भेंट कर बुजुर्गों का सम्मान किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्रों को वृद्ध दिवस का महत्व और मार्गदर्शन प्रदान किया। संचालन श्रीमती गीता चौधरी ने किया।

 

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.