रेड कारपेट बिछाया और पुष्पवर्षा की, फिर सम्मान किया

रेड कारपेट बिछाया और पुष्पवर्षा की, फिर सम्मान किया

इटारसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोको पायलट (Loco pilot) और गार्ड लॉबी (Guard lobby) में महिला कर्मियों का सम्मान किया गया। इस दौरान 15 महिला लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट का सम्मान किया।
इन महिला कर्मचारियों को रेड कारपेट बिछाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अपने उद्बोधन में लोको फोरमेन आरएस तिवारी (Loco Forman RS Tiwari) ने बताया कि डिपो में कार्यरत महिला कर्मियों ने लाइन पर ट्रेनों का सफल संचालन किया है और कठिन परिस्थिति में किये जाने वाले कार्यों का भी बखूवी निर्वहन किया। मुख्य लोको निरीक्षक आरके यादव (Chief Loco Inspector RK Yadav), टीके गौतम, संजय कैचे व अन्य ने लोको निरीक्षक तथा लोको पायलट स्नेहा पाठक, रिचा दूरवार, सरिता सिंह, पल्लवी विश्वास, वंदना यादव, प्रीति पाल, शीतल रैकवार, दीपिका झरबड़े, रुपिता कोसे, प्राची वर्मा, विजेता कुमारी, चित्रवत, मंजू पांडेय को सम्मानित किया।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!