इटारसी। कोर्ट ने फर्जी प्लाट की रजिस्ट्री के मामले में नगर पालिका के रिटायर्ड अधिकारी और कर्मचारी को आज जेल भेज दिया है। सिटी पुलिस ने रिमांड के बाद दोनों आरोपी संजय दीक्षित एवं हरिओम उपाध्याय को आज न्यायालय में पेश किया था।
न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों ने शंकर रसाल से 9 लाख रुपये लेकर फर्जी प्लाट की रजिस्ट्री कर दी थी। इस मामले में इन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।