---Advertisement---

एसडीएम कार्यालय में समीक्षा बैठक, बीएलओ एप पर गणना पत्रक फीड करने के निर्देश

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। विधानसभा क्षेत्र 137 (होशंगाबाद) में मतदाता सूची और गणना कार्य को लेकर इटारसी एसडीएम कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। एसडीएम नीलेश शर्मा और तहसीलदार सुनीता साहनी ने संयुक्त रूप से सुपरवाइजरों और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ बैठक कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

बीएलओ एप पर जानकारी फीड करने के निर्देश

बैठक का मुख्य उद्देश्य सुपरवाइजरों को गणना पत्रक वितरण और मैपिंग के संबंध में दिशा-निर्देश देना था। दोनों अधिकारियों ने इस दौरान बीएलओ को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे बीएलओ एप का उपयोग करते हुए गणना पत्रक में एकत्र की गई जानकारी को सही तरीके से और समय पर फीड करें।

घर-घर पहुंचकर जारी है डेटा संग्रह

एसडीएम नीलेश शर्मा और तहसीलदार सुनीता साहनी शहर के 34 वार्डों में बीएलओ के साथ स्वयं घर-घर पहुंचकर गणना पत्रों में आवश्यक जानकारी एकत्र करने के कार्य की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों का यह प्रयास गणना कार्य में सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.