---Advertisement---

रीवा-चर्लपल्ली-रीवा द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 01704/01703 रीवा – चर्लपल्ली – रीवा द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (10-10 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

गाड़ी संख्या 01704 रीवा-चर्लपल्ली विशेष ट्रेन 24 अप्रैल 2025 से 25 मई 2025 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को रीवा स्टेशन से दोपहर 13 बजे प्रस्थान कर, उसी दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 19:50 बजे बीना, 22:00 बजे रानी कमलापति, 23:35 बजे इटारसी एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन दोपहर 14:45 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01703 चर्लपल्ली-रीवा विशेष ट्रेन 25 अप्रैल 2025 से 26 मई 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को शाम 16:55 बजे चर्लपल्ली स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 12:25 बजे इटारसी, 15:40 बजे रानी कमलापति, 18:15 बजे बीना एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन सुबह 03:30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में चर्लपल्ली, जनगांव, काजीपेट जंक्शन, पेड्डापल्ली, मंचेराल, बेलमपल्ली, सिरपुर कागजऩगर, बल्हारशाह, नागपुर जंक्शन, आमला जंक्शन, बैतूल, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना, रीवा स्टेशनों पर रुकेगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!