नर्मदापुरम। होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी के प्रयासों से क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात मिली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जनता की बेहद पुरानी और महत्वपूर्ण मांग को स्वीकार करते हुए रीवा–हैदराबाद (चर्लपल्ली) नई एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या 20158/20157) के संचालन को हरी झंडी दे दी है। यह नई रेल सेवा वाया इटारसी होकर गुजरेगी।
- मुख्य बातें क्षेत्र को बड़ी राहत: इस ट्रेन के शुरू होने से नर्मदापुरम संभाग, होशंगाबाद और नरसिंहपुर क्षेत्र के यात्रियों को दक्षिण भारत (विशेषकर हैदराबाद) के लिए सीधी और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
- किन्हें होगा फायदा: इस मार्ग पर चलने वाले विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा युवाओं और आम यात्रियों को अब आवागमन में बेहद आसानी होगी।
- सांसद ने जताया आभार: सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने इस बड़ी सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के रेल यातायात को सुदृढ़ करने के लिए उनके प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।










