---Advertisement---

इटारसी के निवासी युवा ऋषभ दुबे ने किया ई-कॉमर्स वेबसाइट Arbor Aurra का शुभारंभ

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। कावेरी स्टेट निवासी युवा उद्यमी ऋषभ दुबे ने एक नई ई-कॉमर्स वेबसाइट Arbor Aurra का शुभारंभ लॉन्च की है। यह वेबसाइट ग्राहकों को घर बैठे बेहतरीन और गुणवत्ता-युक्त प्रोडक्ट्स की खरीदारी की सुविधा देती है। वेबसाइट केवल एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि यह एक छोटे शहर के युवा द्वारा शुरू की गई डिजिटल क्रांति का प्रतीक है। ऋषभ ने न केवल वेबसाइट को खुद डिजाइन और डेवलप किया, बल्कि अपने दम पर इसे एक पूर्ण ई-कॉमर्स ब्रांड के रूप में स्थापित भी किया।

वर्तमान में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कम्पनी का ऑफिस खोला गया है। इस वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं को आकर्षक डिज़ाइन, आसान नेविगेशन, सुरक्षित पेमेंट विकल्प और घर तक डिलीवरी जैसी सुविधाएं मिलती हैं। प्रोडक्ट्स की रेंज लगातार बढ़ रही है, जिससे ग्राहकों को हर बार कुछ नया और बेहतर मिलने की गारंटी रहती है। ऋषभ का यह प्रयास इटारसी और आस-पास के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो डिजिटल इंडिया के इस दौर में कुछ नया करना चाहते हैं।

इनका कहना है

आज का युग डिजिटल युग है, और मेरा सपना था कि इटारसी जैसे छोटे शहर से भी एक बड़ा ऑनलाइन ब्रांड खड़ा किया जाए। यह सिर्फ एक वेबसाइट नहीं, बल्कि हर उस युवा के लिए एक संदेश है कि अगर जज़्बा हो, तो मंज़िल दूर नहीं।

ऋषभ दुबे, संस्थापक, Arbor Aurra

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.